Sunday, January 15, 2023

मालवी रंगकर्मियों को अपणो मालवो ने दिए विशेष पुरस्कार

मालवी रंगकर्मियों को अपणो मालवो ने दिए विशेष पुरस्कार



इंदौर -सूत्रधार द्वारा  हर वर्ष आयोजित होने वाली सालाना जलसा नाट्य एवं एकांकी प्रतियोगिता के तहत निरन्तर तीन दिवस तक रविन्द्र नाट्य गृह में कुल 30 नाटक मंचित हुए। इन नाटकों में से दो मालवी प्रस्तुतियों को उत्कृष्ट निर्देशन और मंचन के लिए मालवी लोकभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कटिबद्ध एवं निरन्तर प्रयासरत अपणो मालवो संस्था द्वारा स्व.राजूबाई स्मृति मालवी रंगकर्म सौरभ पुरस्कार से रजनीश दवे एवं मनोहर दुबे को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के तहत सम्मान पट्टिका एवं 1100/-रूपये की नकद राशि दोनों को पृथक-पृथक प्रदान की गई। 

सूत्रधार के संस्थापक सत्यनारायण व्यास द्वारा बताया गया कि अपणो मालवो द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष मालवी रंगकर्म हेतु दिया जाएगा । इससे निश्चय ही मालवी रंगकर्म की ओर लोग प्रेरित होंगे। ज्ञातव्य है कि अपणो मालवो संस्था हेमलता शर्मा भोली बेन द्वारा संचालित है जो किसी से कोई अनुदान, आर्थिक सहयोग लिए बिना मालवी लोकभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु नवीन पीढ़ी को तैयार करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। यह पुरस्कार भोली बेन द्वारा आगर- मालवा की मूल निवासी रही उनकी दादीजी की स्मृति में स्थापित किया गया है । 




                              



No comments:

Post a Comment

गाजबीज माता को बरत -मालवी लोक परम्परा

 गाजबीज माता को बरत -मालवी लोक परम्परा अपणो मालवो निमाड़ तीज तेवार की खान हे। यां की जगे केवात हे - बारा दन का बीस तेवार। केणे को मतलब हे कि...