Thursday, October 13, 2022

मालवी भाषा की सच्ची सेवक हेमलता शर्मा भोली बेन सेवक

हेमलता: हेमलता
*मालवी भाषा की सच्ची सेवक हेमलता शर्मा* 


 *समाजोपयोगी साहित्य की शिल्पकार है भोलीबेन* - विजय अड़ीचवाल, प्रधान संपादक विप्र जगत

भारत देश में विभिन्न भाषाओं में बोली 5 कि.मी. के अन्तराल में बदल जाती है। देश में मालवी बोली के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छोटी सी उम्र से ही आगर - मालवा निवासी भोली बेन प्रयासरत है। सहायक संचालक कोष एवं लेखा इन्दौर की द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी हेमलता शर्मा बनाम भोली बेन ने कड़ी मेहनत कर स्वयं सिद्धाओं में विशेष स्थान प्राप्त किया है। लेखक, चिन्तक, कवि, व्यंग्यकार, लघुकथाकार, कहानीकार, साहित्यकार - कुल मिलाकर अनेक विधाओं में पारंगत भोलीबेन की अब तक 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पुरस्कारों के ढेर पर बैठी भोली बेन विश्व रिकॉर्ड भी हासिल कर चुकी है। 35 से अधिक सम्मान प्राप्त करने वाली भोली बेन विलक्षण प्रतिभा की धनी हैं। तीन पुस्तकें अभी प्रकाशन प्रक्रिया में है - मालवी शब्दकोश, लघुकथा संग्रह, भोली सब कर लेगी (उपन्यास)। इनमें से एक उपन्यास भी है। सदैव मुस्कुराने वाली भोली बेन की रचनाएं देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र - पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है। मालवी भाषा से विशेष लगाव होने से भोली बेन के "अपणो मालवो" के अनेक भाग प्रकाशित हो चुके हैं। मालवी भाषा में लोकोक्तियां एवं मुहावरे, मालवी भाषा में लघु कथाएं, कविताएं, व्यंग्य आदि रचनाएं भी की है। भोली बेन यहीं नहीं रुकी। उन्होंने सोशल मीडिया का पूरा - पूरा लाभ उठाया और मुफ्त में 78  हजार से अधिक लोगों को मालवी भाषा ऑनलाइन सिखाई। मालवी भाषा की सेवा के लिए वे अब भी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने मालवी बोली में अनेक वीडियो बनाकर लोगों को मालवी भाषा के प्रति खूब लुभाया। ई - पुस्तक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराई। वे अपनी प्रकाशित पुस्तकों को नि:शुल्क वितरित करती हैं। मालवी भाषा के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा सराहनीय है। उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह समाजोपयोगी सृजन करती हैं।
प्रकाशित पुस्तकें :-  
1. मेरी हिन्दी कविताएं (काव्य संग्रह)
2. मालवी डबल्यो (मालवी काव्य संग्रह)
3. मालवी लोकोक्तियां एवं मुहावरे।
     अपणो मालवो भाग- एक,
4. किनारा की खोज अपणो मालवो भाग-2
5. संजा पर्व- एक मालवी लोक
     परम्परा अपणो मालवो भाग-4
6. मालवी-हिन्दी लघुकथाएं      
तीन पुस्तकें प्रकाशनाधीन:-

1-मालवी शब्दकोश अपणो मालवो- भाग-3 , मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है।
2- भोली बेन की 251 लघुकथाएं (हिंदी में)
3- भोली सब कर लेगी (उपन्यास- हिंदी में)
*भोली बेन को अब तक मिले सम्मान*

1. राष्ट्रीय सुरभि साहित्य संस्कृति अकादमी खण्डवा द्वारा उत्कृष्ट कवि सम्मान।
2. अग्रसर साहित्य मंच जयपुर (राजस्थान) से उत्कृष्ट लघुकथा समीक्षक सम्मान।
3. जय किरण शोध संस्थान बड़नगर द्वारा शब्द के सोपान अलंकरण 2021 के तहत शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्व. श्री केसरसिंह पलवा स्मृति सम्मान 2021।
4. राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, नागदा द्वारा जयपुर में मालव रत्न अलंकरण सम्मान।
5. अवनि सृजन साहित्य संस्था, इन्दौर द्वारा लोक साहित्य रत्न सम्मान 2021।
6. मध्यप्रदेश राज्य आनन्द संस्थान,भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान।
7. हमरंग साहित्यिक मंच पटना, (बिहार) द्वारा सर्वश्रेष्ठ कवि सम्मान।
8. साहित्य सुधा मंच असम द्वारा यशपाल साहित्य सम्मान।
9. भारतीय विचार मंच नागपुर, (महाराष्ट्र) एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षर वार्ता द्वारा उत्कृष्ट कवि सम्मान।
10. अ. भा. अग्निशिखा मंच मुम्बई, द्वारा साहित्य गौरव सम्मान।
11. साहित्यिक मित्र मण्डल जबलपुर द्वारा उत्कृष्ट कवि सम्मान। 
12. राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच, इन्दौर से उत्कृष्ट मालवी-हिन्दी कवि सम्मान।
13. शुभ संकल्प साहित्यिक मंच इन्दौर द्वारा सम्मान।
14. नर्मदेश्वरी सेवा संस्थान एवं नर्मदा प्रखर इन्दौर द्वारा सर्वश्रेष्ठ मालवी कवि सम्मान। 
15
 वामा साहित्य मंच इन्दौर द्वारा अ. भा. महिला समागम में उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु कवि सम्मान।
16. काव्य प्रेमियों की महफिल साहित्यिक मंच धामनोद से अंतरराष्ट्रीय महफिल के सितारे सम्मान।
17. अखण्ड सण्डे साहित्यिक- सामाजिक संस्था द्वारा स्व. श्री सज्जन जैन स्मृति साहित्यसेवी सम्मान 2020।
18. मंगलम् जन जागरण सेवा समिति आगर मालवा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत आगर गौरव सम्मान 2017।
19. आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबन्ध की अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कैरम प्रतियोगिता महिला (विजेता) पुरस्कार। 
20. आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबन्ध की अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा योग प्रतियोगिता महिला (उपविजेता) पुरस्कार। 
21. आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबन्ध की अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा शतरंज प्रतियोगिता महिला (उपविजेता) पुरस्कार।
22. शिवाजी योग नेचरोपैथी संस्था जयपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में मातृशक्ति सम्मान।
23. स्व. चन्द्रशेखर दुबे एवं स्व. पन्नालाल नायब स्मृति सम्मान उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु।
24. सिविल जॉब्स अकैडमी फॉर पब्लिक सर्विस द्वारा सिविल सेवा गौरव सम्मान।
25. दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह द्वारा साहित्य शक्ति सम्मान 2021।
26. मध्यप्रदेश शासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु तीन बार सम्मानित किया गया।
27. भारत माता अभिनन्दन सम्मान -2021।
28. इण्डियन बेस्टिज अवार्ड 2021- भव्या इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा।
29. अटलश्री काव्य सम्मान- 2021।
30. सतनामी साहित्य सेवा सम्मान 2021।
31- राष्ट्रीय मालवी भाषा सम्मान 2021।
32. महारथी सम्मान- 2022।
33. संत कबीर स्मृति सम्मान-2022।
34. साहित्य सारथी सम्मान-2022।
35. मालवी संरक्षण सम्मान-2022।

                    लेखक
            विजय अड़ीचवाल
              प्रधान संपादक, 
                  विप्र जगत- 

















No comments:

Post a Comment

गाजबीज माता को बरत -मालवी लोक परम्परा

 गाजबीज माता को बरत -मालवी लोक परम्परा अपणो मालवो निमाड़ तीज तेवार की खान हे। यां की जगे केवात हे - बारा दन का बीस तेवार। केणे को मतलब हे कि...